सागर नगर: मोतीनगर: कटरा वनवे मार्ग से ऑटो वाहनों को छूट देने की मांग, जनसुनवाई में ऑटो चालकों ने दिया आवेदन
हाल ही में जिला प्रशासन ने मोतीनगर से बड़ा बाजार होते हुए कटरा मार्ग को वनवें किया है। जिसमें चार पहिया और तीन पहिए वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया है।ऑटो चालकों इस वनवे मार्ग से ऑटो वाहनों को छूट देने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन दिया है।ऑटो चालकों वनवें मार्ग से ऑटो वाहनों को छूट देने की मांग की।