सिकंदरपुर: SDM सिकंदरपुर ने तहसील सभागार में सरकारी राशन विक्रेताओं के साथ बैठक की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
तहसील सभागार में शुक्रवार को फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति के लिए तहसील के सभी सरकारी राशन विक्रेताओं की बैठक की गई । बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर सुनील कुमार ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में वर्तमान समय में किसान पंजीकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत खतौनी में मौजूद सभा किसानों का पंजीकरण करते हुए एक यूनिक नंबर प्रदान किया जाएगा।