हजारीबाग के रेलवे स्टेशन के समीप वंदे भारत ट्रेन से टकराने से एक बच्ची की मौत हो गई। ये दुर्घटना है या आत्महत्या इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। रेलवे ओवरब्रिज में वंदे भारत ट्रेन से टक्कर के बाद बच्ची का शव लटका हुआ मिला। घटनास्थल पर पहुंची आरपीएफ पुलिस।