अटेर: कम्युनिटी हॉल में जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे लोग,पात्र हितग्राही की पेंशन हुई स्वीकृति
Ater, Bhind | Jun 14, 2026 भिण्ड जिले के सभी विकासखंडों में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में मेला ग्राउंड के पास कम्युनिटी हॉल में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित नागरिकों को पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में खंड स्तरीय विभाग अधिकारी उपस्थित हुए।