कोंडागांव: केशकाल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 58 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, डिप्टी सीएम अरुण साव भी हुए शामिल
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सुरडोंगर मैदान में बुधवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 58 जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित विधायक, सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्तिथ रहे ।