बहोरीबंद: बिल जमा करने पर भी अंधेरे में सिन्दूरसी पंचायत भवन, नलजल योजना बनी बाधा
कटनी जिले की बहोरीबंद विकासखंड मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत सिन्दूरसी का पंचायत भवन इन दिनों बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहा है। हैरानी की बात यह है कि पंचायत भवन का ₹62,000 का बिजली बिल 29 मार्च को जमा किए जाने के बावजूद, 10 दिन बीत जाने के बाद भी बिजली कनेक्शन बहाल नहीं किया गया है। l