पेण्ड्रा: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध रेत परिवहन के तहत तीन ट्रैक्टर जब्त किए
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (टोल फ्री 1076) में प्राप्त शिकायत पर जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया। बुधवार 2 बजे जानकारी पर कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के खोडरी, अंजनी एवं खंता क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर वाहनों को जब्त