चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में आयोजित गूंज महोत्सव के छठे दिन संगीत प्रेमियों के लिए कव्वाली नाइट खास आकर्षण का केंद्र रही। मशहूर गायक अल्ताफ राजा ने बुधवार की रात साढ़े 8 बजे अपनी सुमधुर आवाज और शेरो-शायरी से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। उनके लोकप्रिय गीतों पर पूरा परिसर तालियों और वाह-वाह की गूंज से भर उठा। उद्घाटन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया।