गाज़ीपुर: एक लाख के इनामी कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने दिया बड़ा बयान, CBI जांच की मांग की
होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के नामजद आरोपी रहे कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है।रविवार को गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी कमलेश बिंद के गांव पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।इस दौरान उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम लोग आपके साथ हैं तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग।