शाहगंज: दुल्हा हत्या मामले में सहयोग करने वाले 6 वांछित आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
थाना खेतासराय पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपियों को सहयोग करने और फरार कराने में मदद करने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई