अंबिकापुर: ग्राम अमगसी बूढ़ा नवापारा में महिला पंच का शव आम पेड़ में फांसी के फंदे पर मिला, क्षेत्र में सनसनी
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमगसी बुढ़ा नवापारा में महिला पंच का आम के पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।मृत महिला का नाम सनीता पति अशोक पैकरा उम्र 25 वर्ष ग्राम अमगसी निवासी बताया जा रहा है। जो ग्राम पंचायत में वार्ड पंच है।