कुनकुरी: एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता अनिमेष कुजूर का कुनकुरी में भव्य स्वागत, बाइक रैली और आतिशबाजी से गूंजा शहर
जिले के गौरव और एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता स्टार एथलीट अनिमेष कुजूर का कुनकुरी में भव्य स्वागत किया गया। बाइक रैली, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा। गिनाबहार अटल चौक से निकली रैली बाजार डांड रोड और बस स्टैंड होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां फूल-मालाओं के साथ अनिमेष का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उनके पिता अमृत कुजूर और मां रीना