बरेली: बरेली में पति ने गर्भवती पत्नी को 40 हजार में बेचा, एक साल से न्याय के लिए भटक रही महिला, पुलिस पर भी उठे सवाल
बरेली के भूता थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही पति और ससुराल पक्ष पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि जब वह पेट से थी उस दौरान न सिर्फ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि बाद में उसे 40 हजार रुपये में बेच भी दिया गया। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया था।