रूड़की: पिरान कलियर थाने के एसपी देहात ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रुड़की के पिरान कलियर में पिरान कलियर थाने का आज एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया है। इस दौरान एसपी देहात ने अपराध रजिस्टर,मालखाना, हवालात और थाने कार्यालय का निरीक्षण किया है। इस दौरान एसपी देहात ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी चीज बेहतर पाई गई है। इसके साथ ही एसपी देहात ने सभी पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है।