फरीदपुर: निक्सुआ और टिसुआ में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पहचान में जुटी पुलिस
फतेहगंज पूर्वी में देर रात हुई सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है और आम लोगों से मदद की अपील की है यह दुर्घटना निकसुआ और टिसुआ गांव के बीच हुई राहगीरों ने युवक को सड़क पर घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत बरेली के अस्पताल ले जाया गया