बिस्फी प्रखंड के भैरवा स्थित विद्यापति द्वारा पूजित उगना महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। रविवार शाम से ही मधुबनी के विभिन्न क्षेत्रों के साथ दरभंगा, सीतामढ़ी, पुपरी, शिवहर और नेपाल से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए रात करीब एक बजे मंदिर का पट खोल दिया गया। धौंस नदी के बलहा घाट से पवित्र जल लेकर पहुंचे कांवरियों ने शांतिपूर्ण माहौल में जलाभिषेक किया। डाक बम और दंडी बम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा उगना का जलाभिषेक किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, CCTV और ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई थी, जबकि मेडिकल कैंप और श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था रही।
#Bisfi #Bhairava #UganaMahadev #Madhubani #SawanSomwar #Sawan2026 #Mahadev #HarHarMahadev #BolBam #Kanwariya #MadhubaniNews #BiharNews #Mithila #MithilaCulture #DENNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bisfi News ] [ Bhairava News ] [ Ugana Mahadev ] [ Ugna Mahadev Temple ] [ Madhubani News Today ] [ Bihar News ] [ Sawan Somwari ] [ Sawan Somwar 2026 ] [ Mahadev News ] [ Bol Bam ] [ Kanwariya News ] [ Bhairava Madhubani ] [ Vidyapati Ugana Mahadev ] [ Mithila News ] [ Madhubani Local News ] [ DEN News Bihar ]