लेस्लीगंज: जूरू गांव में भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़,भक्तिमय हुआ माहौल
नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र की जूरू पंचायत के जूरू गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित झांकी युक्त श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक रवि शंकर महाराज ने नरसिंह अवतार, ध्रुव चरित्र, सती चरित्र एवं प्रह्लाद कथा के प्रसंगों का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार का संदे