भिंड: ‘मुस्कान अभियान’ में 17 नाबालिग बालक-बालिकाएं बरामद, परिवारों में लौटी खुशियां, डीएसपी कार्यालय में दी गई जानकारी
Bhind, Bhind | May 1, 2026 भिंड जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष ‘मुस्कान अभियान’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस अभियान में भिंड पुलिस ने 17 नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया।अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन में विशेष टीमों का ग