अकबरपुर प्रखंड सभागार में सोमवार को 2:00 बजे गावी ‘जीरो डोज’ परियोजना के तहत पीसीआई के सहयोग से टीकाकरण सुदृढ़ीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता बीडीओ राधा रमण मुरारी ने की। इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, पीसीआई जिला समन्वयक प्रिंस कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।