हनुमानगढ़: सभापति पद के लिए कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीयों ने भी उतारे प्रत्याशी, 6 नामांकन हुए दाखिल
नगर परिषद हनुमानगढ़ में सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को दोपहर 3 बजे तक सभापति पद के लिए कुल छह नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय के तौर पर भी नामांकन दाखिल किया है।