रॉबर्ट्सगंज: गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी घाटी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जेसीबी मशीन, एक की मौत व एक घायल
मारकुंडी घाटी चढ़ते समय जेसीबी अनियंत्रित होकर पलटी मारते हुए घाटी के खाई में जा गिरी जिसमें सवार खलासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची गुरमा चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गम्भीर रुप से घायल चालक को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां घायल का उपचार जारी है