रॉबर्ट्सगंज: मरनी गांव मे आकाशीय बिजली गिरी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुछ दूरी पर रही दो महिलाएं कड़क से अचेत हो गई
मरनी गांव के रहने वाले जहांनू 48 वर्ष पुत्र रामधनी की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनके परिजनों ने बताई। नन्हकू कोल ने पुलिस चौकी उभ्भा को सूचना देकर बताया कि उनके पिता जहानू कोल दोपहर तीन बजे महुआ के पेड़ के नीचे बैठे थे। वही उनके साथ गांव की दो महिलाएं मलतिया 40 वर्ष पत्नी लक्ष्मण तथा सरोज 30 वर्ष पत्नी रामरक्षा भी बैठकर बातचीत कर रहे थे।