हज़ारीबाग: मेरु बीएसएफ बाउंड्री से सटे झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू।
सदर प्रखंड के मेरू स्थित बीएसएफ कैंप के बगल कर्मा टोला में बाउंड्री से सटे झाड़ियों में दोपहर लगभग 3:00 बजे अचानक आग लग गई आग तेजी से फैलते हुए बीएसएफ बाउंड्री के अंदर सूखे पेड़ों में भी आग लग गई बगल में बीएसएफ रिटायर कर्मी का घर इसकी चपेट में आने से बच गया। आग लगने की सूचना मेरू पंचायत के उप मुखिया मनोज कुमार ओर बीएसएफ को दी गई।