अशोक नगर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत अशोकनगर के हैदर गांव में हुआ हादसा, सिर में लगी गंभीर चोट
अशोकनगर जिले के देहात थाना क्षेत्र के हैदर गांव में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हैदर गांव निवासी 35 वर्षीय जसमन पुत्र कमला अहिरवार के रूप में हुई है। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ।