कुरावली: कुरावली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुई बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया
कुरावली क्षेत्र में गुम हुई बच्ची मन्नू पुत्री गौरव घिरोर तिराहे पर एक महिला को मिली जिसे तत्काल थाने पहुंच कर जानकारी पुलिस को दी। वहीं थाना अध्यक्ष ललित भाटी ने तत्काल टीम लगाकर परिजनों को ढूंढ कर बच्ची को परिजनों के सुपुर्द करने का काम किया है उसके बाद बच्चों के पारिवारिक जनों ने पुलिस के कार्य की प्रशंसा की है।