Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

फरीदाबाद: छठी कक्षा की छात्रा से बलात्कार, छत पर मिली बेहोश; बर्थडे पार्टी में गई थी, युवक गिरफ्तार

Haryana, India | May 29, 2026

MORE NEWS

ऊंचा गांव के किसान ने अपनी जमीन पर बनाया घर को  HSVP विभाग ने  अवैध निर्माण बता कर तोड़ने की दी धमकी.. किसान ने पटवारी पर लगाए गंभीर आरोप देखें....

ऊंचा गांव के किसान ने अपनी जमीन पर बनाया घर को HSVP विभाग ने अवैध निर्माण बता कर तोड़ने की दी धमकी.. किसान ने पटवारी पर लगाए गंभीर आरोप देखें....

Faridabad, Faridabad | Jun 26, 2026

पुलिस प्रेस नोट 26 जून 2026

अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद

फरीदाबाद – 24 जून 2026 को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने सोनू वासी गाँव रामगड जिला जोधपुर राजस्थान हाल BPTP झुग्गी नियर गाँव पह्लादपुर फरीदाबाद को सेक्टर-64/65 बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसने पूछताछ में बताया कि वह देशी कट्टा दिल्ली से 7 हजार रूपये में लेकर आया था और आरोपित ने पूछताछ में आदर्श नगर में एक चोरी की वारदात का भी खुलासा किया है। जिसमें उसको पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर आगामी कार्रवाई की जायेगी।

इसी प्रकार दूसरे मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की ही टीम ने विपिन वासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद  को पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह अपने गांव अमरोहा, उ.प्र. गया था, वहीं से उसने देशी कट्टा 3 हजार रूपये में खरीदा था। आरोपित वर्तमान में टैटू बनाने का काम करता है।

दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट 26 जून 2026 अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद फरीदाबाद – 24 जून 2026 को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने सोनू वासी गाँव रामगड जिला जोधपुर राजस्थान हाल BPTP झुग्गी नियर गाँव पह्लादपुर फरीदाबाद को सेक्टर-64/65 बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसने पूछताछ में बताया कि वह देशी कट्टा दिल्ली से 7 हजार रूपये में लेकर आया था और आरोपित ने पूछताछ में आदर्श नगर में एक चोरी की वारदात का भी खुलासा किया है। जिसमें उसको पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर आगामी कार्रवाई की जायेगी। इसी प्रकार दूसरे मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की ही टीम ने विपिन वासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह अपने गांव अमरोहा, उ.प्र. गया था, वहीं से उसने देशी कट्टा 3 हजार रूपये में खरीदा था। आरोपित वर्तमान में टैटू बनाने का काम करता है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jun 26, 2026