रोहतास: बीपीएससी 70वीं परीक्षा में शिरीन नाज़ बनीं डीएसपी, रोहतास का मान बढ़ाया
Rohtas, Rohtas | Jun 21, 2026 बीपीएससी 70वीं परीक्षा में शिरीन नाज़ बनीं डीएसपी, रोहतास का बढ़ाया मान रोहतास नगर पंचायत निवासी एजाज खान की पुत्री शिरीन नाज़ ने बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए डीएसपी पद हासिल किया है। शनिवार को जारी अंतिम परिणाम में शिरीन ने 259वीं रैंक प्राप्त कर परिवार एवं जिले का नाम रोशन किया।