जमुई: मारपीट में घायल हुए मंझवे के युवक का टाउन थाना में नहीं लिया गया आवेदन, 6 घंटे तक युवक करता रहा इंतेजार
Jamui, Jamui | Aug 17, 2024 मंझवे गांव में पिता, भाई, बहनोई सहित अन्य लोगों के द्वारा सुबोध कुमार दास की पिटाई कर बुरी तरह घायल करने मामले में टाउन थाना के पुलिस की उदासीन रवैया सामने आई है। मामले में युवक द्वारा आवेदन देने के बाद थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने आवेदन लेने और FIR करने से मना कर दिया। 6 घंटा इंतेजार के बाद घायल युवक को वापस लौटना पड़ा, अब वे एसपी को आवेदन देंगे।