बदहाल ठाकुरगंज || बीमार सड़क ||
ठाकुरगंज विधानसभा का विकास आखिर किस दिशा में?
📍 NH-327E गर्दनकट्टा से गरीब नवाज चौक तक सड़क की बदहाली आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, जलजमाव और टूटी सड़क के कारण हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर इस सड़क की खराब स्थिति को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं।
जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभाग और प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण सड़क की शीघ्र मरम्मत कराकर आम जनता को राहत दिलाई जाए।
Gopal Kumar Agarwal Samrat Choudhary Dilip Jaiswal Bjp District Kishanganj