केरसई: जोकबहार स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में रथ यात्रा की तैयारी को लेकर समिति की हुई बैठक
Kersai, Simdega | Jun 14, 2026 जोकबहार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को 1:00 बजे मंदिर समिति एवं सलडेगा देवी गुड़ी मंदिर की संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर दोनों समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 16 जुलाई को भव्य मेला के साथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा और 9 दिनों तक देवी गुड़ी में पूजन के पश्चात इसकी समापन होगी।