पैलानी: गंगा जमुना सरस्वती के रूप में गरीब के घर 3 कन्याओं ने लिया जन्म, बच्चियों को देख गरीब फफक पड़ा- कैसे करूंगा पालन-पोषण
Pailani, Banda | Apr 2, 2026 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी आर्थिक स्थिति से बेहद कमजोर कामता उर्फ गेंदा सिंह की पत्नी रोशनी उम्र करीब 28 वर्ष ने 3 नन्ही बच्चियों को साधारण डिलीवरी मे जन्म दिया है। जिसे लोग गंगा जमुना सरस्वती का नाम दिया है। आर्थिक स्थिति से बेहद गरीब पिता कामता उर्फ गेंदा सिंह बच्चियों को देख फफक पड़ा है। और बोला कैसे करूंगा बच्चियों का पालन पोषण।