रसूलाबाद: चौबेपुर असालतगंज में पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने CHC में कराया भर्ती
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चौबेपुर असालतगंज निवासी आशीष की पत्नी रूबी ने रविवार को पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया है। जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सौरभ शाक्य ने उपचार शुरू कर दिया है।