नावाडीह: हरलाडीह एवं भेंडरा में मनाया गया डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती
Nawadih, Bokaro | Apr 14, 2024 हरलाडीह एवं भेंडरा में रविवार को भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। मौके पर मौजूद मंत्री पुत्र सह झामुमो युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू, जिप सदस्य फुलमती देवी, उपप्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया एवं अन्य ग्रमिणो ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनके दिखाये गये सामाजिक समरसता के रास्ते पर चलने की सीख ली।