बेमेतरा: ढोलिया में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 1 किशोर घायल
ग्राम ढोलिया के बायपास सड़क मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसे में 02 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।वही 1 किशोर घायल है जिसे बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका उपचार जारी है। मृतक और घायल ग्राम मुंगवाय के निवासी है। बताया जा रहा है ट्रक और मोटरसाइकल में जबरदस्त भिड़ंत हुई है जहां मोटरसाइकल सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।