सिमरिया: चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आई महिला, तीन उंगलियां कटीं, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
पन्ना जिले के तिलंगवा गांव में घर का काम करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ मवेशियों के लिए चारा काटते समय 45 वर्षीय हल्की बाई कटर मशीन की चपेट में आ गईं, जिससे उनके हाथ की तीन उंगलियां बुरी तरह कट गई हैं। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।