पयागपुर: श्रीनगर स्थित नहर में डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी, नहीं चला पता
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर चौराहे स्थित नहर में ननिहाल घूमने आए युवक शनिवार शाम 5बजे डूब गया था। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। पुलिस ने बताया कि 24घंटे से अधिक हो गया है। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। आस पास के गांव व थाना प्रभारी से वार्ता कर संज्ञान में दिया गया है। जांच जारी है।