इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी की पुरानी पीएससी गली में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Jan 2, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी के पुरानी पीएससी गली में बुधवार देर रात 1 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक मकान पर कई राउंड फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। घटना में शटर दरवाजा बनाने का काम करने वाले सुशील कुमार सक्सेना के मकान के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है तो वही पूरी घटना मकानसीसीटीवी में कैद हुई है।