इटावा: सदर इलाके में धूमधाम से निकली तीसरी भव्य खाटू श्याम यात्रा, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Etawah, Etawah | Jan 2, 2025 शहर के करमगंज स्थित पुराने गुरुद्वारे से गुरुवार की दोपहर 2 बजे खाटू श्याम बाबा की तीसरी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पूजा अर्चना कर यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा नया बस स्टैंड तिराहा, नेविलरोड, रामगंज चौराहा, नोरंगाबाद चौराहा नगर, पालिका चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारे पर समाप्त हुई।