फारबिसगंज: गर्मी बढ़ने के साथ फारबिसगंज में ट्रांसफार्मर जलने का सिलसिला जारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानियां
फारबिसगंज में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली ट्रांसफार्मर जलने का सिलसिला जारी हो गया है. सोमवार को 11 बजे नगर परिषद क्षेत्र के ली अकादमी हाई स्कूल रोड में जले टांसफार्मर लगाने का कार्य किया गया. इस मौके पर अधिकारियों ने कहा विभाग द्वारा टांसफार्मर जलने के मामले की जांच की जा रही है जहां आवश्यक होगा वहां नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा.