फारबिसगंज: सदर रोड पटेल चौक पर दुकान के छत का चदरा काटकर नगदी सहित लगभग एक लाख रुपये के सामानों की चोरी
अज्ञात चोरों ने फारबिसगंज के सदर रोड पटेल चौक के समीप जैन धर्मशाला के सामने एक इलेक्ट्रिक दुकान के छत का चदरा व सीलिंग को काट कर नगद सहित लगभग एक लाख रुपया के सामानों के चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उक्त दुकान के प्रोपराइटर सदरे आलम ने बताया कि शनिवार के रात लगभग 09 बजे वह अपने दुकान को अच्छी तरह से बन्द कर अपना घर चले गये.