फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर देसी शराब और 6 ग्राम स्मैक किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
फारबिसगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर अलग-अलग जगह से मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरिपुर स्थित भालपट्टी मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक बाइक सवार को 06ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.