फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर एक लड़की को किया बरामद
अररिया एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर फारबिसगंज पुलिस ने थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने नेतृत्व में रेड लाईट एरिया में छापेमारी कर एक लड़की को बरामद किया है. बताया जाता है कि फारबिसगंज रेफरल रोड रामपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 0 3 में एक लड़की के होने की गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष ने एसपी के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया.