चरपोखरी: सूखी नहर से परेशान किसान, चरपोखरी में पानी संकट ने खेती पर मंडराया खतरा
गड़हनी रजवाहा में पानी नहीं आने से क्षेत्र के किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खेती का समय बिल्कुल नजदीक है, लेकिन नहर अब तक सूखी पड़ी है, जिससे किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि धान की बीज बुवाई के लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है—बीज, खाद और खेत सब तैयार हैं, लेकिन पानी के अभाव में सारी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा।