कप्तानगंज: कप्तानगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में 2 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
कुशीनगर जिले के थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने सोमवार शाम दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज थाने की टीम ने रामआशीष साहनी और लालचंद साहनी, दोनों निवासी वार्ड नंबर 9, बंदेलीगंज, कप्तानगंज को दबोच लिया। इन अभियुक्तों के खिलाफ मुक़दमा संख्या 216/16 दर्ज है, जिसमें धारा 363, 366, 506, 506 दर्ज था।