मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने वीसी आवास के बाहर हंगामा किया, मैस के खाने की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Meerut, Meerut | May 10, 2026 मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में छात्रों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब विश्वविद्यालय के मेस में खराब और गुणवत्ता विहीन भोजन पर नाराज छात्रों ने कुलपति (VC) आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस में लगातार सड़ा-गला और खराब खाना परोसा जा रहा है, जिससे कई छात्र परेशान हैं।