सुल्तानपुर: अयोध्या-प्रयागराज NH पर पेड़ से टकराई बिहार के श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 बुरी तरह घायल
अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूरेभार थानाक्षेत्र के पुरखीपुर चौराहे के पास बिहार से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अभिषेक कुमार, कृष्णा, आस्था, रूबी, सविता, विकलेश कुमार, अर्जुन, अमरीत घायल हुए हैं। सभी का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।