सुल्तानपुर: ट्रेन पर चढ़ने उतरने को लेकर यात्रियों में मारपीट के मामले में जांच शुरू, स्टेशन अधीक्षक ने दी प्रतिक्रिया
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कुम्भ एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने उतरने को लेकर यात्रियों में हुई मारपीट के मामले में जांच शुरू हो गई है। रेल मंत्रालय के निर्देश पर सुल्तानपुर के स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने जांच की बात की है। वही जीआरपी भी इस मामले में जांच कर रही है।