सिलवानी: सिलवानी में वन विभाग की छापामार कार्रवाई, ₹40,000 की वनौपज जब्त
Silwani, Raisen | Apr 13, 2026 रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन लकड़ी का भंडारण पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर वनमंडलाधिकारी प्रतिभा शुक्ला के निर्देश में उड़नदस्ता दल ने तलैयापुरा स्थित एक घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान आरोपी जुबेर शेख के घर से 58 नग सागौन इमारती लकड़ी बरामद की गई, जिसकी मात्रा 0.275 घन मीटर और कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी।