अडकी: झारखंड राज्य रग्बी चैंपियनशिप में खूंटी ने दोनों वर्गों में जीत हासिल की
झारखंड एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव रांची में 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित सातवीं झारखंड राज्य रग्बी चैंपियनशिप के सीनियर एवं जूनियर दोनों वर्गों में खूंटी की टीम ने विजेता बनकर कृतिमान स्थापित किया। बनी। महिला वर्ग के उपविजेता का खिताब पश्चिम सिंहभूम तथा पुरुष वर्ग के उप विजेता का खिताब बोकारो को मिला। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 26 टीमों ने भाग लिया था।