अडकी: ईचाकुटी गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत
अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत ईचाकुटी गांव में गुरुवार रात जहरीले सांप के काटने से 35 वर्षीय नागी मुंडाइन उर्फ बिरसी नाग की मौत हो गई । मृतका के पति नारायण सिंह नाग ने बताया कि रात 8 बजे खाना खाकर वे सोने चले गए थे। उसी दौरान एक जहरीला सांप बिस्तर पर चढ़कर उनकी पत्नी को डंस गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक और ओझा की शरण में चले गए। शुक्रवार